भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक केंद्र वाराणसी स्थित नमो घाट पर भव्य 'विग्स ओवर गंगेज' एयर शो का आयोजन किया गया। इस अत्यंत गरिमामयी और राष्ट्रीय गौरव से परिपूर्ण कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के आगरा जिला उपाध्यक्ष श्री संतोष सिकरवार ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय वायुसेना के शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस को नमन करते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र की बढ़ती हुई सैन्य ताकत और आत्मनिर्भरता की सराहना की। नमो घाट के आसमान में भारतीय वायुसेना के विमानों द्वारा किए गए रोमांचक और कलाबाजियों से भरे करतबों ने उपस्थित जनसमूह में देशप्रेम की एक नई ऊर्जा का संचार किया।
इस गरिमामयी आयोजन के दौरान श्री संतोष सिकरवार ने संगठन के विभिन्न वरिष्ठ पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों से भेंट की तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनहितकारी नीतियों व राष्ट्र निर्माण के संकल्पों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में आज देश का हर नागरिक सुरक्षित महसूस कर रहा है और हमारी सेनाएं विश्व की सबसे शक्तिशाली ताकतों में शुमार हो रही हैं। श्री सिकरवार ने आगरा और ब्रज क्षेत्र के विकास कार्यों और संगठन की मजबूती के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर है।
भारतीय जनता पार्टी के मूल सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए श्री संतोष सिकरवार ने हमेशा 'सेवा ही संकल्प, संगठन ही शक्ति' और 'राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि' के मंत्र को अपने राजनीतिक जीवन का आधार बनाया है। इसी विचारधारा के तहत वे आगरा जिले में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त करने तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निरंतर सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इस प्रकार के राष्ट्रीय और सांस्कृतिक आयोजनों में उनकी सहभागिता कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरती है और उन्हें देश की संस्कृति और सुरक्षा के प्रति जागरूक करती है।
———
English
On the auspicious occasion of the 94th anniversary of the Indian Air Force, a grand 'Wings Over Ganges' air show was organized at Namo Ghat in Varanasi. Shri Santosh Sikarwar, District Vice President of the Bharatiya Janata Party (BJP), Agra, participated in this magnificent event filled with national pride. He paid rich tributes to the valour, prowess, and indomitable courage of the Indian Air Force, while praising the nation's growing military might and self-reliance under the visionary leadership of Prime Minister Shri Narendra Modi. The thrilling aerobatic displays by IAF aircraft over the holy Ganges imbued the gathering with a renewed spirit of patriotism and national pride.
During the event, Shri Santosh Sikarwar interacted with senior party functionaries and local citizens, discussing various public welfare schemes and developmental milestones achieved under the double-engine government. He reiterated his unwavering commitment to strengthening the party organization across the Agra and Braj region, emphasizing that every BJP worker lives by the core values of 'Seva Hi Sankalp, Sangathan Hi Shakti' and 'Nation First, Organization Supreme'. His active participation in such prestigious national events continues to inspire party cadres and foster deeper public engagement with national development and security initiatives.


